तकनीकी और उपभोक्ता वस्तु शेयरों में कमजोरी के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तकनीकी और उपभोक्ता वस्तु शेयरों में कमजोरी के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन के सामानों पर नये आयात शुल्क की घोषणा का भी निवेशकों पर नकारात्मक असर पड़ा। साथ ही कल यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 92.55 अंक या 0.35% की कमजोरी के साथ 26,062.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 114.25 अंक या 1.43% की गिरावट के साथ 7,895.79 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 16.18 अंक या 0.56% की कमजोरी के साथ 2,888.80 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 78.05 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)