अमेरिकी बाजार फिसला, 134 अंक टूटा डॉव जोंस

यूरोपीय संघ अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर प्रतिशोध शुल्क लागू कर सकता है।

अमेरिका द्वारा यूरोपीय संघ से आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाये जाने के बाद इस बात की संभावना जतायी जा रही है। गुरुवार को इस खबर का अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा, जिसमें डॉव जोंस लगातार पाँच दिन चढ़ने के बाद कल कमजोर हुआ। वहीं कल आये कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने भी अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर डाला।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 134.79 अंक या 0.53% की कमजोरी के साथ 25,064.50 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.14 अंक या 0.37% की गिरावट के साथ 7,825.30 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.13 अंक या 0.40% की गिरावट के साथ 2,804.49 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.44% की कमजोरी के साथ 72.58 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)