पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की उम्मीद है।

तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों में भारी बारिश के साथ व्यापक बारिश की उम्मीद है। तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में मेघ गर्जन की गतिविधि की उम्मीद है। मुंबई, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र सहित कोंकण और गोवा में हल्की बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी मैदानी इलाकों में धूल और लू जैसी स्थितियों की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी बारिश हुई। त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गयी। केरल के कुछ स्थानों में भारी बारिश देखी गयी।
तटीय कर्नाटक पर अलग भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भी मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भी कुछ जगहों पर बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान के ऊपर एक हीट लो बना हुआ है। असम और इससे सटे नागालैंड पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सिक्किम और इससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर देखा जा सकता है। इस प्रणाली से त्रिपुरा तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। एक और ट्रफ रेखा झारखंड से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक उड़ीसा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ होते हुए फैली हुई है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य अरब सागर के मध्य स्तर पर है। तटीय केरल से कर्नाटक तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)