पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और आंतरिक महाराष्ट्र में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तर-पूर्वी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश की उम्मीद है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंतरिक महाराष्ट्र में हल्की बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर-पूर्वी राज्यों, उत्तर राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण गुजरात में मध्यम बारिश हुई है। हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इस प्रणाली से एक ट्रफ़ रेखा मध्य प्रदेश तक जा रही है। असम पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। गोवा से केरल तट तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। दक्षिण गुजरात और आसपास के क्षेत्र में चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)