ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।

वहीं तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तर और पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि बाकी जगहों में हल्की बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। साथ ही उत्तराखंड, मध्य उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में, पश्चिम बंगाल के तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा होते हुए पूर्वी केंद्रीय बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। तटीय कर्नाटक से दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)