कच्चे तेल में गिरावट से फिसले एशियाई बाजार

लीबियाई बंदरगाहों के खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।

लीबियाई बंदरगाहों के खुलने से कच्चे तेल की आपूर्ति में बढ़त होगी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से अमेरिकी बाजार में एसऐंडपी 500 में गिरावट आयी है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.28 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 127.11 अंक या 0.56 की मजबूती के साथ 22,724.46 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 314.37 अंक या 1.10% की कमजोरी के साथ 28,225.29 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.16% की कमजोरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.10% की बढ़त है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.12% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% की गिरावट दिख रही है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)