हरे निशान में Gift Nifty, मजबूती के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (24 अप्रैल) को कारोबार की मजबूत शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 25.00 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.11% के अंत‍र के साथ 22,569.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले भारतीय बाजार में मंगलवार (23 अप्रैल) को मजबूती के साथ खुले थे और पूरे दिन हरे निशान में बने रहे। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली भी बनी रही। लेकिन ये मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहे। हालाँक‍ि कारोबारी सत्र खत्‍म होने से कुछ मिनट पहले बाजार में बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिससे ये दिन के निचले स्‍तर पर पहुँच गये। यहाँ से मामूली सुधार के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 31.60 अंकों की तेजी के साथ 0.14% की उछाल देखने को मिली और ये 22,368.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 89.83 अंक जोड़ कर 73,738.45 के स्तर पर पहुँच गया और 0.12% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज सभी प्रमुख एशियाई बाजार हरे न‍िशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 777.23 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 2.03% के तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी 268.20 अंकों की बढ़त है और यह 1.57% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 50.88 अंकों की उछाल है और यह 1.94% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 09.62 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.32% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (23 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार हुआ था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 20.94 अंकों की तेजी आयी और ये 0.26% जोड़ कर 8,044.81 के स्‍तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.81% की बढ़त के साथ 8,105.78 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.53% की बढ़त रही और यह 276.85 अंकों की तेजी के साथ 18,137.65 के स्‍तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी मंगलवार (23 अप्रैल) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में 263.71 अंकों की उछाल आयी और यह 0.69% की तेजी के साथ 38,503.69 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट सर्वाध‍िक 245.34 अंकों की बढ़त के साथ 1.59% जोड़ कर 15,696.64 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 59.95 अंक या 1.20% की उछाल देखने को मिली और यह 5,070.55 के स्तर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)