अमेरिकी बाजार में मजबूती से एशियाई बाजारों में सकारात्मक शुरुआत

बेहतर वित्तीय नतीजों से अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती का असर आज एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है।

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई है, मगर व्यापार युद्ध के झटकों ने चीन की मुद्रा को एक साल के निचले स्तर पर धकेल दिया है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.28 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 69.11 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ 22,863.30 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 80.45 अंक या 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 28,197.87 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.98% की बढ़त आयी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.07% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की वृद्धि दिख रही है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)