eMudhra Ltd Share Latest News : मौजूदा मूल्यांकन महँगा, भाव ठंडा होने का इंतजार करें
सतीश, चंडीगढ़ : मैं ईमुद्रा के शेयर खरीदना चाहता हूँ। इसमें 3 साल के लिए प्रवेश करने का सही स्तर क्या होगा?
सतीश, चंडीगढ़ : मैं ईमुद्रा के शेयर खरीदना चाहता हूँ। इसमें 3 साल के लिए प्रवेश करने का सही स्तर क्या होगा?
अरुण सक्सेना : मैंने पॉलीकैब के 5 शेयर 4000 रुपये पर खरीदे हैं, छोटी अवधि का नजरिया है। इसमें स्टॉप लॉस और लक्ष्य क्या रखें?
आयुष अग्रवाल : छोटी अवधि में लॉरस लैब्स पर आपका क्या नजरिया है? मेरे पास इसके 200 शेयर 430 रुपये के भाव पर हैं।
Expert Vikas Sethi : आईटी सेक्टर पिछले साल चला नहीं था। इसलिए मुझे लगता है कि निवेशक अब ऐसे क्षेत्र में पैसे लगा रहे हैं जो क्षेत्र चले नहीं हैं और जहाँ मूल्यांकन सस्ते हैं। मेरा मानना है कि आईटी सेक्टर में मूल्यांकन वाजिब स्तर पर है।
Expert Shomesh Kumar : आईटी सेक्टर पर मेरा नजरिया अब भी समझदारी से खरीदारी का है। निफ्टी आईटी में 37,000 से 37,500 का दायरा है इसमें खरीदारी आनी चाहिए। इसमें अब 35,560 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है, ये जब तक इस स्तर के ऊपर रहेगा तब तक इसमें गति बनी रहेगी।
Expert Shomesh Kumar : एचसीएल का स्टॉक काफी चल चुका है और इसका मोमेंटम भी बना हुआ है। इसमें कोई दिक्कत नहीं आयी है। मुझे अब इसमें खिंचाव लग रहा है। मेरा अनुमान इस स्टॉक के भाव 1400 से 1500 रुपये तक जाने का था।
राहुल अवनी फैशन : 5पैसा या मोतीलाल ओसवाल में कौन बेहतर निवेश विकल्प है?
Expert Shomesh Kumar : मोतिलाल ओसवाल ज्यादा टिकाऊ कंपनी है। इस स्टॉक की संरचना ऐसी है कि इसमें 1600 रुपये के आसपास अपना पिछला शिखर छूने की संभावना बन रही है। ये स्टॉक जब तक 1100 रुपये के ऊपर टिका रहेगा, तब तक इसमें ऊपर की चाल बनी रहेगी और इसे गिरावट में खरीदा जा सकता है।
राजेंद्र चोपड़ा, अहमदाबाद : मैंने अशोका बिल्डकॉन के 3000 शेयर 148 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, लंबी अवधि का नजरिया है। इसमें क्या करना चाहिए?
अमनप्रीत सिंह : मैंने अवंति फीड्स का स्टॉक 430 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसमें उल्टा हेड ऐंड शोल्डर बन रहा है क्या? इस पर आपकी क्या राय है?
कौशिक घटक : मैंने कैंटाबिल रीटेल का स्टॉक 250 रुपये के भाव पर मध्यम अवधि के लिहाज से खरीदा है। इस पर आपकी क्या राय है?
एक निवेशक : एमएमटीसी पर आपकी क्या राय है? इसमें क्या हो रहा है?
संकल्प पाटिल : मेरे पास लंबी अवधि के लिए सोनाकॉम्स के 800 शेयर 572 रुपये के भाव पर हैं। क्या इसमें स्टैगर्ड खरीद करनी चाहिए, स्टॉप लॉस क्या होगा?
रमित तनेजा : लंबी अवधि के लिहाज से सन टीवी नेटवर्क और बैंक ऑफ महाराष्ट्र कैसा रहेगा?
इंद्रसेन : टाटा टेक्नोलॉजी के स्टॉक में टुकड़ों में खरीदारी की रणनीति ठीक होगी क्या?
सुशील दुहन : मेरे पास टिप्स इंडस्ट्रीज के 2000 शेयर 363 रुपये के भाव पर हैं, 6 महीने का नजरिया है। इसके क्या करना चाहिए?