शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5,226 पर, सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक यानी 0.74% की कमजोरी के साथ 17,463 पर रहा। निफ्टी 27 अंक यानी 0.53% की गिरावट के साथ 5,226 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.52% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.11% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.86% की गिरावट रही। आज के कारोबार में टीईसीके और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

एशियाई शेयर बाजारों में मिले कमजोर संकेतों के बीच आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत सपाट हुई। लेकिन कुछ ही मिनट के बाद बाजार लाल निशान पर चला गया। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार में गिरावट बढ़ गयी। निफ्टी 5,200 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 17,363 और निफ्टी 5,197 तक लुढ़क गये। खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में कमी आने के बाद बाजार कुछ सँभल गया। निफ्टी 5,200 के स्तर के ऊपर चला गया। इतना ही नहीं बाजार एकदम सपाट हो गया। 29 जनवरी 2011 को खत्म हुए हफ्ते में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) 13.07% रही है। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 17.05% थी। लेकिन बाजार कुछ ही मिनट के बाद फिर नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार एक बार फिर सँभला और हरे निशान पर चला गया। निफ्टी 5,273 तक चढ़ गया। लेकिन बाजार दुबारा लाल निशान पर चला गया। दोपहर बाद के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय बाजार में गिरावट कायम रही। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज टीईसीके सूचकांक में सबसे ज्यादा 1.54% की गिरावट रही। आईटी को 1.53%, रियल्टी को 1.03%, तेल-गैस को 1.03% और पीएसयू को 0.76% का घाटा सहना पड़ा। बैंकिंग में 0.31%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.24% और धातु में 0.17% की गिरावट रही। एफएमसीजी 0.03% की कमजोरी के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर,  ऑटो को 0.83%, पावर को 0.82% और हेल्थकेयर को 0.58% का फायदा हुआ। कैपिटल गुड्स 0.03% की हल्की बढ़त के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"