शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हुई बढ़त, डॉव जोंस 330 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

मगर बावजूद इसके डॉव जोंस के लिए कल समाप्त हुआ सप्ताह 2 सालों में सबसे अधिक खराब रहा। बीते कारोबारी हफ्ते में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 दोनों में करीब 5.2% की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि नैस्डैक 5.1% टूटा। इस हफ्ते में डॉव जोंस में दो बार 1,000 अंकों से अधिक की कमजोरी आयी, जिनमें इसने अपना सर्वाकालिक खराब प्रदर्शन भी किया। गौरतलब है कि इस समय अमेरिका समेत सभी वैश्विक बाजारों में विभिन्न कारणों से मंदी चल रही है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 330.44 अंक या 1.38% की बढ़ोतरी के साथ 24,190.90 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 97.33 अंक या 1.44% की बढ़त के साथ 6,874.49 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 38.55 अंक या 1.49% की मजबूती के साथ 2,619.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 3.29% की गिरावट के साथ 59.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भारी गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"