शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी से एशियाई बाजारों में बढ़त

सोमवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी, जिसका सकारात्मक असर आज एशियाई बाजारों पर दिख रहा है।

शुरुआती सत्र में लगभग सभी एशियाई सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.32 बजे जापान का निक्केई 445.07 अंक या 2.12% की मजबूती के साथ 21,487.16 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 297.79 अंक या 1.00% की तेजी के साथ 30,184.18 पर है। वहीं केवल चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.34% की कमजोरी दिखा रहा है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.03% ऊपर है। साथ ही दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.30% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.98% की बढ़त चल रही है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"