शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बिकवाली, निक्केई और हैंग-सेंग दोनों में 150 से अधिक अंकों की गिरावट

बुधवार को अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के बाद आज एशियाई बाजारों में भी बिकवाली दिख रही है।

निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार पर नयी खबर आने की प्रतीक्षा में सतर्क हैं। वहीं यूरोपीयन सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले यूरो दबाव में दिख रहा है।
भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 156.31 अंक या 0.72% की कमजोरी के साथ 21,440.50 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 152.21 अंक या 0.52% की कमजोरी के साथ 28,885.38 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.54% की कमजोरी है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.25% की बढ़ोतरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"