शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, हैंग-सेंग में करीब 100 अंकों की गिरावट

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानकारों का मानना है कि फेडरल रिजर्व अपना नरम रुख बरकरार रहेगा। मगर निवेशक फेडरल रिजर्व के बयान से और चीन के फैक्ट्री आँकड़ों की घोषणा से पहले सतर्क हैं।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 48.85 अंक या 0.22% की कमजोरी के साथ 22,258.73 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 98.56 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 29,794.25 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.78% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.27% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.98% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"