शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार शानदार तेजी के साथ बंद

बाजार में पिछले सात दिनों से चली आ रही गिरावट का दौर आज खत्म हुआ।

भारतीय बाजार में कल की भारी गिरावट के बाद आज रिकवरी का दिन रहा। खास बात यह रही कि शुरुआती मजबूती दिन भर बरकरार रही और उतार-चढ़ाव कम देखने को मिला। अमेरिकी बाजार भी कल गिरावट के बाद रिकवरी के साथ बंद होते दिखे। अमेरिका से आए संकेतों से बाजार के मूड में सुधार दिखा। नई सीरीज की शुरुआत का भी बाजार के कारोबार पर असर दिखा। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से कोई ऐसी नकारात्मक खबर नहीं आई जो सीधे बाजार पर असर डाल सके। यही नहीं रूस के बाजार में भी आज जबर्दस्त तेजी दिखी।
कारोबार के लिहाज से यह हफ्ता काफी दिलचस्प रहा। यूक्रेन पर रूस के हमले से भारतीय बाजार सहमे दिखे। भारतीय बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। दुनियाभर में कमोडिटी कीमतों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल तो रुपए में करीब 1 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। यही नहीं इस हफ्ते कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी और नेचुरल गैस में भी तेजी देखने को मिली। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से भी बाजार पर दबाव दिखा।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 4471 करोड़ रुपए की बिकवाली की, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4318 करोड़ रुपए की खरीदारी की।निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,478 का निचला स्तर जबकि 16,748 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 55,299 निचला स्तर और 56,184 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक ने 35,768 का निचला स्तर जबकि 36,684 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1328 अंक या 2.44% चढ़ कर 55,858, निफ्टी 50 (Nifty 50) 410 अंक या 2.53% चढ़ कर 16,658 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 1203 अंक या 3.41% चढ़ कर 36 ,430 पर बंद हुआ।
इस हफ्ते निफ्टी (50) में करीब 3.5% की गिरावट रही, वहीं सेंसेक्स (Sensex) भी 3.4% नुकसान के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 में 3.4% जबकि स्मॉलकैप में 5.2% की गिरावट रही। निफ्टी बैंक में करीब 3% की कमजोरी देखी गई। निफ्टी आईटी (IT) 0.4% चढ़ा, जबकि निफ्टी ऑटो में 1% की गिरावट देखी गई। बीएसई (BSE) ऑयल/गैस में 6.4% की गिरावट रही जबकि निफ्टी इंफ्रा में 4.9% जबकि निफ्टी ऑटो में 4.6% की कमजोरी देखी गई।
इस हफ्ते निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल (BPCL) 9.8% , यूपीएल 9.7% और ग्रासिम 8.5% तक गिर कर बंद हुए। इस हफ्ते निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में कोटक बैंक 1.7% और सिप्ला 1.6% तक चढ़े। इसके अलावा चढ़ने वाले शेयरों मे क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर्स 6.7%%,एबॉट इंडिया 6% और यूनाइटेड स्पिरिट्स 5.% तक की तेजी के साथ बंद हुए। इस हफ्ते सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में धानी सर्विसेज 43%, रेस्टोरेंट ब्रांड 14% और इंडस टावर 15% नुकसान के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"