शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 954, निफ्टी 311 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखनेको मिले। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस पर 700 अंकों की रेंज में कारोबार देखने को मिला।

 आखिर में डाओ 500 अंक गिर कर बंद हुआ। डाओ ने 2022 का निचला स्तर छुआ। नैस्डैक में भी 1.8% की गिरावट रही। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की करीब 130 अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों की वजह से भारतीय बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी मिडकैप में 3.4%, वहीं निफ्टी स्मॉल कैप में 3.2% फीसदी की तेजी देखी गई। बैंक निफ्टी में आज ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 57,038 का निचला स्तर जबकि 57,708 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,978 का निचला स्तर जबकि 17,196 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 38,492 का निचला स्तर जबकि 39,229 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.64% या 954 अंक गिर कर 57,145 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 1.80% या 311 अंक गिर कर 17,016 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 2.35% या 930 अंक गिर कर 38,616 पर बंद हुआ। निफ्टी में निचले स्तर से करीब 100 अंकों का सुधार दिखा। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 290 अंक संभला। निफ्टी बैंक निचले स्तर से करीब 270 अंक संभला। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 5.8%, आयशर मोटर्स 4.7%, आईटीसी (ITC) 3.98% और ओएनजीसी (ONGC) 4% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने. वाले शेयरों में एशियन पेट्स 1.26%, एचसीएल टेक 1.21% इंफोसिस 1.08% और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.61% तक चढ़ कर बंद हुए। फोकस वाले शेयरों में आरबीएल बैंक रहा जिसमें करीब 8.50% तक की गिरावट देखी गई। इंडिया सीमेंट 7.08%, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड 6.51% और मारुति सुजुकी 5.44% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में टाटा ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। टाटा मोटर्स 6.05%, टाटा मोटर्स डीवीआर (DVR) 4.91%, टाटा स्टील 4.27% और टाटा केमिकल्स 6.26% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए। इसके अलावा टाटा पावर 4.10%, इंडियन होटल्स 3.21%, टाटा एलेक्सी 3.64% और टाटा कम्युनिकेशन 3.26% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके अलावा गिरने वाले दूसरे शेयरों में थर्मैक्स 7.98%, कैनफिन होम्स 7.61%, स्टरलाइट टेक 7.42% और महिंद्रा हॉलिडेज में 7.38% तक की गिरावट देखी गई। गिरावट भरे बाजार में कुछ शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। इमामी 5.29%, सिएट 1.85%, वेस्टलाइफ डेवलपमेंट 2.76% और मेट्रोपोलिस 3.11% तक की मजबूती के साथ बंद हुए।

 (शेयर मंथन 26 सितंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"