शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 874, निफ्टी 288 अंक गिर कर बंद

 वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। बुधवार को अमेरिकी बाजार में सपाट कारोबार के बाद कल बाजार में दमदार तेजी देखी गई। डाओ जोंस 200 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। डाओ पर लगातार पांचवे दिन तेजी देखने को मिली। नैस्डैक पर 1.75% की तेजी देखी गई।

 यूरोप के बाजारों में 0.75% तक की तेजी रही। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में आज भी भारी बिकवाली देखी गई। अदाणी ग्रुप के शेयरों में 5-25 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिला। बाजार 3 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 58,975 का निचला स्तर जबकि 60,167 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,493 का निचला स्तर जबकि 17,885 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 40,149 का निचला स्तर जबकि 41,418 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.45% या 874 अंक गिर कर 59,331 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.61% या 288 गिर कर 17,604 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 3.13% या 1302 अंक गिर कर 40,345 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से 100 अंक सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स में निचले स्तर से 350 अंकों का सुधार दिखा। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से 200 अंकों का सुधार दिखा।

आज के कारोबार में फोकस में अदाणी ग्रुप रहा। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आज भी अदानी ग्रुप के सभी शेयरों में बिकवाली देखी गई। अदाणी ट्रांसमिशन 20%, अदाणी ग्रीन एनर्जी 20%, अदाणी टोटल गैस 20% और अंबुजा सीमेंट 17.33% तक गिर कर बंद हुए। सरकारी बैंकों के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा 7.36%, यूको बैंक 6.12%, और बैंक ऑफ इंडिया 5.63% तक के बड़े गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज 18.52%, अदाणी पोर्ट्स 16.29%, एसबीआई (SBI) 5.06% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) 4.45% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में बेहतर नतीजों से टाटा मोटर्स 6.34% और बजाज ऑटो 5.90% और डॉ रेड्डीज 2.69% तक चढ़ कर बंद हुए। वहीं आईटीसी (ITC) 1.99% तक की मजबूती के साथ बंद हुए।

वित्त वर्ष 2023 के लिए आय गाइडेंस घटाने के कारण डिक्सन टेक में 19.09%, एसीसी (ACC) 13.20%, इंडस टावर 13.24% और टीमलीज 7.30% तक गिर कर बंद हुए। जिन शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली उसमें सुप्रीम इंडस्ट्रीज 5.18%, पीवीआर (PVR) 4.54% और 4.58% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 27 जनवरी, 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"