शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों के असर से नरमी के साथ खुलेंगे भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार (20 मार्च) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 92 अंकों की नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.54% की सुस्ती के साथ 17,070.0 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और यूरोप के अलावा आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (17 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी के साथ खुले थे। हालाँकि बाद में बाजार बिकवाली के दबाव में टूटते हुए दोपहर 12 बजे के आसपास लाल निशान में पहुँच गये। शुक्रवार को दिन के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी देखने को मिली और बाजार फिर से हरे निशान में लौट आये। एनएसई के निफ्टी में 114.45 अंकों की तेजी आयी और यह 0.67% जोड़ कर 16,100.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 355.06 अंक की उछाल आयी और 0.62% की तेजी के साथ 57,989.90 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 227.45 अंको की गिरावट के साथ 0.84% की नरमी दिखाई दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 355.55 अंकों की गिरावट है और यह 1.82% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 4.38 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.18% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 12.59 अंकों की तेजी है और यह 0.39% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (17 मार्च) को बैंकिग जगत के आये तूफान का असर साफ नजर आ रहा था। सभी प्रमुख बाजार एक से डेढ़ फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 74.63 अंकों नरमी दर्ज की गयी और यह 1.02% टूट कर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.45% फिसल गया और यह 6,925.40 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.35% की सुस्ती दर्ज की गयी यह 198.90 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार शुक्रवार (17 मार्च) को एक से सवा एक फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में सबसे ज्यादा 384.57 अंक की सुस्ती आयी और यह 1.19% की नरमी के साथ 31,861.98 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.74% फिसल गया और 86.76 अंक के नुकसान के साथ 11,630.51 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 43.64 अंक या 1.10% की नरमी के साथ 3,916.64 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"