इलाहाबाद बैंक का लाभ बढ़ा, शेयर में उछाल
इलाहाबाद बैंक के लाभ में 1% की वृद्धि हुई है। बैंक का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 369.47 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 365.05 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में बैंक को 2306.45 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 1956.41 करोड़ रुपये थी।
आईटीसी के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 8% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 830.72 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का लाभ बढ़ कर 903.21 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आमदनी 2007 की इसी तिमाही के 3506.38 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 3858.65 करोड़ रुपये हो गयी है।
अल्ट्राटेक सीमेंट के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 14.71% की कमी आयी है। लेकिन शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में अच्छी बढ़त है। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर भाव बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 415 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.35 बजे 7.18% की उछाल के साथ 399.90 रुपये पर था।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार आठ कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज सोमवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 111.20 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो अब तक नहीं रुका है।
राजीव रंजन झा
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड ने आज अपनी बैठक में नयी ऑडिट समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति का अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य टी एन मनोहरन को बनाया गया है। मनोहरन आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके अलावा इस ऑडिट समिति में बोर्ड के एक अन्य सदस्य सी. अच्युतन और एस बी मैनाक को शामिल किया गया है। सी. अच्युतन सिक्योरिटीज एंड अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी) के पूर्व चेयरमैन हैं।
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू को अदालत ने 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि रामलिंग राजू से केवल दिन में ही पूछताछ की जाये। रामलिंग राजू को चंचलगुडा केंद्रीय जेल से आंध्र प्रदेश सीबी-सीआईडी की हिरासत में भेजा जायेगा, जहां पर सीबी-सीआईडी उनसे पूछताछ करेगी।
शेयर मंथन विशेष