कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिरावट पर बंद हुए।

बाजार में पिछले चार दिनों से गिरावट का दौर जारी है।

सेंसेक्स (Sensex) 427 अंक या 0.72% गिरकर 59,037, निफ्टी 50 (Nifty 50) 140 अंक या 0.79% गिर कर 17,617 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 276 अंक या 0.73% फिसलकर 37,574 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट का भारतीय बाजारों पर असर देखने को मिला। विदेशी निवेशकों की ओर से भारी बिकवाली का असर साफ तौर पर दिखा। वहीं कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार को कुछ भी सहारा नहीं मिला।
सेंसेक्स (Sensex) 58,621 के निचले स्तर से रिकवरी के बाद 59037 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 ( NIFTY 50) 17,485 के निचले स्तर से रिकवरी के बाद 17617 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 37,224 के निचले स्तर से रिकवरी के बाद 37574 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में हल्की रिकवरी देखी गई।
जहां तक इस हफ्ते मुख्य सूचकांकों के प्रदर्शन का सवाल है तो निफ्टी 4.21% गिरा, वहीं सेंसेक्स इस हफ्ते 3.6% नुकसान के साथ बंद हुआ। IT शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। सुस्त ग्लोबल संकेत और कमजोर नतीजों से बाजार पर दबाव दिखा। जहां तक इस हफ्ते सेक्टर के प्रदर्शन का सवाल है तो निफ्टी आईटी 7.15%, निफ्टी फार्मा 5.04%, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3.62%, पीएसयू बैंक 2.75%, फाइनेंशियल सर्विसेज 3% नुकसान के साथ बंद हुए।
इस हफ्ते निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरो में हीरो मोटोकॉर्प 7% और पावर ग्रिड 3.5%,ओएनजीसी (ONGC) 2% और मारुति सुजुकी 1.25% तक चढ़े। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचसीएल टेक 13%, बजाज फिनसर्व 10%, डिवीज लेबोरेट्रीज 9%, टेक महिंद्रा 9% और श्री सीमेंट 8% तक गिरे। इस हफ्ते सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में टाटा एलेक्सी 16%, एंजेल वन 14.4% तक चढ़ कर बंद हुए। वहीं सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में स्टरलाइट टेक 24% और हिकल 18%,डॉ लाल पैथ लैब 17% और इन्फो एज 17% नुकसान के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन 21 जनवरी)