साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में उठापटक के साथ कारोबार

भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार में कारोबार देखा गया। निचले स्तर से 500 अंक सुधरकर डाओ जोंस सपाट बंद हुआ। आईटी (IT) शेयरों में दमदार उछाल से नैस्डैक 2% चढ़ कर बंद हुआ।

 अमेरिकी सेंट्रल बैंक यूएस फेड ने ब्यज दरों में अनुमान के मुताबिक 0.25% से दरों में बढ़ोतरी की। बढ़ोतरी के बाद दरें बढ़कर अब 4.5%-4.75% की रेंज में पहुंच गया है। 2023 में दरों में कटौती की संभावना नहीं है। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की कमजोर शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 59,215 का निचला स्तर जबकि 60,007 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,446 का निचला स्तर जबकि 17,654 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 39,761 का निचला स्तर जबकि 40,757 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.38% या 224 अंक चढ़ कर 59,932 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.03% या 6 अंक गिर कर 17,610 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.39% या 156 अंक चढ़ कर 40,669 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से 150 अंक सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स में निचले स्तर से 700 अंकों का सुधार दिखा। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से करीब 900 अंकों का सुधार दिखा।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में नतीजों से पहले आईटीसी (ITC) 4.76%, इंडसइंड बैंक 3.24%, ब्रिटानिया 4.62% और एचयूएल (HUL) 2.35% तक चढ़ कर बंद हुए। आईटीसी ने ज रिकॉर्ड स्तर को छुआ। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में डिवीज लैब 2.68%, हीरो मोटोकॉर्प 1.99%, आयशर मोटर्स 2.60% और पावर ग्रिड 1.78% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में अतुल ऑटो रहा जिसमें 8.86% तक का उछाल देखा गया। यूपीएल में 6.16% की गिरावट देखी गई। बॉम्बे बरमा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (BBTC) में 7.48% की तेजी रही। वहीं एचडीएफसी (HDFC) लाइफ 4.46% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।
अदानी ग्रुप के शेयरों में आज भी भारी स्तर पर बिकवाली हावी रही। अदाणी एंटरप्राइजेज 28%, अदाणी ट्रांसमिशन 10%, अदाणी ग्रीन 10%, अदाणी टोटल गैस 10% और अदाणी पोर्ट्स 8.50% तक के भारी नुकसान के साथ बंद हुए। 
अच्छे नतीजों से क्लीन साइंस में 7.22% तक की तेजी देखी गई। केएनआर कंस्ट्रक्शन 6.90% और केपीआईटी टेक 6% तक की बढ़त के साथ बंद। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टीसीआई एक्सप्रेस 10%, बिड़लासॉफ्ट टेक 8.50%, यूपीएल (UPL) 6.50% और व्हर्लपूल 6.30% तक के भारी नुकसान के साथ बंद हुए।


(शेयर मंथन, 02 फरवरी, 2023)