कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से तेल की आपूर्ति में कमी की भरपायी विकासशील देशों के संकट और व्यापार विवाद के कारण माँग कम होने की आशंका से होने से आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। बढते व्यापार विवाद के कारण माँग कम होने की आशंका है। यद्यपि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से विश्व स्तर पर तेल की आपूर्ति कम हो रही है, लेकिन विश्व स्तर पर आर्थिक जोखिम बढ़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,900 रुपये पर सहारा और 4,990 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। इसकी कीमतें 197-204 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में सामान्य से कम तापमान के बाद वातानुकूलन के लिए कमजोर माँग की आशंका से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में छह हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)