कच्चे तेल में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
अगले महीने ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के लागू होने से पहले आज ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें नवंबर 2014 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी हैं। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध 4 नवंबर से लागू होने के बाद विश्व बाजार में तेल की आपूर्ति कम होने की आशंका से तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। ईरान से तेल की आपूर्ति में कमी की भरपायी करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के किंग सलमान से बात की है।
कच्चे तेल की कीमतों को 5,300 रुपये पर सहारा और 5,370 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। इस बीच सऊदी अरब और रूस ने तेल उत्पादन में तत्काल बढ़ोतरी की संभावना से इंकार किया है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 216-222 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। आगामी हफ्तों में अमेरिकी गैस उत्पादन के रिकॉर्ड स्तर पर बरकरार रहने के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में एक हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)