क्रूड पाम ऑयल (सीपीओ) और सोया तेल में गिरावट की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों को 3,700 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है।

सोयाबीन की नयी आवक आमतौर पर सितंबर की शुरुआत में बाजारों में होती है। लेकिन इस साल मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण आवक में देरी हुई है। हाल ही में बाढ़ के कारण प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में फसल को नुकसान की आशंका से भी कीमतों को मदद मिलने की संभावना है। तिलहन का उत्पादन भोपाल, इंदौर, विदिशा, धर, हरदा, होशंगाबाद और राज्य के पश्चिमी भाग के कुछ अन्य जिलों में बुरी तरह से प्रभावित है।
सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों में इस हफ्ते 3% की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले तीन हफ्ते में सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़ोतरी है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार 26 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 20.8 लाख टन अमेरिकी सोयाबीन की बिक्री हुई है, जबकि बाजार का अनुमान 9-14 लाख टन बिक्री का था। सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 757 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
सीपीओ वायदा (अक्टूबर) की कीमतें 545 रुपये के सहारा स्तर से नीचे टूट सकती हैं और 543 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मलेशियाई पॉम ऑयल की कीमतों में 0.2% से अधिक की गिरावट हुई है और कीमतें 2,137 रिेंगिट (मलेशियाई मुद्रा) पर पहुँच गयी हैं। स्पष्ट रुझान के अभाव में पॉम तेल की कीमतों में गिरावट हुई। कारोबारियों को अक्टूबर महीने में निर्यात अधिक नही होने और भंडार में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों पर दबाव पड़ा। अधिकांश कारोबारियों ने पॉम ऑयल वायदा में लॉन्ग पोजिशन बनाने से परहेज किया। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)