गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की मुंबई में नयी परियोजना

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) मुंबई में नयी परियोजना शुरू करने जा रहा है।

कंपनी ने आवासीय परियोजना के लिए एडोर समूह (Ador Group) के साथ समझौता किया है। इस विकास समझौते के तहत मुंबई के भांडुप इलाके में एलबीएस मार्ग पर एक रिहायशी परियोजना शुरू की जायेगी। 

इस समझौते के तहत 6.7 एकड़ प्रॉपर्टी का विकास किया जायेगा। यह परियोजना लगभग 72,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:49 बजे यह 1.57% की बढ़त के सथ 379.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2013)