निफ्टी में आई तेज उछाल के बाद अब 24,800 का स्तर काफी अहम माना जा रहा है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इस स्तर के आसपास बाजार की तेजी का लिटमस टेस्ट शुरू हो सकता है। अगर बाजार यहां रुकता है तो यह स्वाभाविक होगा, क्योंकि लगातार तेज चढ़ने के बाद कुछ मुनाफावसूली या ठहराव आ सकता है। वहीं, अगर बाजार इस स्तर को पार करता है तो अगली नजर 25,200 से 25,500 की रेंज पर रहेगी। हालांकि, विश्लेषक का कहना है कि सिर्फ तेजी देखकर नए ट्रेड में उतरना सही रणनीति नहीं होगी। निवेशकों को अपने स्तर तय करके ही आगे बढ़ना चाहिए।
(शेयर मंथन, 11 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)