बेस मेटल में हो सकती है मुनाफा वसूली - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है। तांबे की कीमतें 438-446 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

लेड की कीमतें 160-164 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। जिंक की कीमतों 205-210 रुपये के दायरे कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतें 750-785 रुपये के दायरे कारोबार कर सकती है। एल्युमीनियम की कीमतें 134-136 रुपये के दायरे में करोबार कर सकती है। चीन के आर्थिक आँकड़ों के अनुमान से कमजोर होने के बाद माँग में कमी की आशंका से कल तांबे की कीमतों में गिरावट हुई। जाड़े के दिनों में चीन में अक्सर माँग कमजोर होती है। और कुछ निवेशकों का अनुमान है कि तांबे की कीमतों में इस वर्ष तेजी बरकरार नही रह सकती है। निवेशक लगातार चीन के आर्थिक आँकड़ो की निगरानी कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)