कच्चे तेल में नरमी, सोना-चांदी सपाट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिल रही है।

ब्रेंट क्रूड 0.4% की गिरावट के साथ 65.9 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई ब्रेंट क्रूड 0.6% फिसलकर 55.9 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया है।
सोने और चांदी की चाल सपाट दिख रही है। कॉमैक्स पर सोना 1,210 डॉलर के आसपास देखा गया है, जबकि चांदी 0.1% की मामूली बढ़त के साथ 14.1 डॉलर पर देखी गयी है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)