कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति को लेकर आशंका के कारण आज कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद तेल निर्यात बाधित होने से गिरावट सीमित है। प्रतिबंध के बाद कल तेल की कीमतों में 2% की उछाल दर्ज की गयी थी। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद वेनेजुएला के तेल का सबसे अधिक निर्यात अमेरिका को होता है। लेकिन आर्थिक संकट के कारण पिछले पाँच वर्षो में मात्रा में गिरावट हुई है। कच्चे तेल की कीमतों को 3,750 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और 3,860 रुपये पर बाधा रह सकता है।
नेचुरल गैस की कीमतें 200-215 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अगले हफ्ते सामान्य से अधिक तापमान के अनुमान के बाद अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में भारी गिरावट के बाद कल थोड़ी बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)