बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के समाप्त होने की उम्मीद से औद्योगिक धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वे जल्द ही चीन के राष्ट्रपति से मिलेंगे और व्यापार को लेकर व्यापक समझौता करने की कोशिश करेंगें। लूनर नव वर्ष अवकाश के कारण चीन का बाजार एक हफ्ते के लिए बंद रहेगा। जनवरी में चीन की फैक्ट्री गतिविधियाँ लगभग तीन वर्षो में सबसे अधिक कम हुई है, जिससे चीन में धीमेपन की आशंका बढ़ती जा रही है।
तांबे की कीमतों में तेजी रह सकती है और 432 रुपये के नजदीक सहारे के साथ 442 रुपये तक बढ़त जारी रह सकती है। चीन में फैक्ट्री गतिविधियों में धीमेपन के कारण बाजार पर दबाव बढ़ने से लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। चिली की सरकारी खनन कंपनी कोडेल्को ने कहा है कि वह गैब्रियल मिस्ट्रल खदान के श्रमिक संगठनों के साथ हुए नये श्रम समझौते पर अडिग हैं।
जिंक की कीमतों के समित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 202 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना हैं। लेड की कीमतों के 154 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 915 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों में 136 रुपये तक बढ़त होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)