बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

तांबें की कीमतों में तेजी रह सकती है और 440 रुपये के नजदीक सहारे के साथ 448 रुपये तक बढ़त जारी रह सकती है। चीन-अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के समाप्त होने की उम्मीद से लंदन में तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 2018 में तांबें का 2017 की तुलना में 11% की बढ़ोतरी के साथ 14.5 लाख टन हुआ है और ग्लेनकोर का अनुमान है कि इस वर्ष लगभग 45% की उछाल के साथ 1.54 मिलियन टन उत्पादन हो सकता है।
जिंक की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 204 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना हैं। पिछले कारोबार में सात महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज लंदन में जिंक की कीमतों में गिरावट हुई है। लंदन में जिंक का स्टॉक 1,12,500 टन है, जो पिछले वर्ष के अगस्त के स्टॉक के आधे से भी कम है। लेड की कीमतों के 154 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 965 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों में 138 रुपये तक बढ़त होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)