सेंसेक्स (Sensex) में 74 अंकों की बढ़त, निफ्टी (Nifty) में 27 अंकों की मजबूती

भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) सुबह से एक छोटे दायरे में ऊपर-नीचे होते दिख रहे हैं।

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार के बंद स्तर 34,208.05 के मुकाबले आज शुक्रवार को बढ़ोतरी के साथ 34,335.38 पर खुला। अब तक यह ऊपर की ओर 34,440.26 और नीचे की ओर 34,136.39 तक जा चुका है। सुबह से यह इसी दायरे में ऊपर-नीचे हो रहा है। सुबह 11.07 बजे सेंसेक्स 73.89 अंकों या 0.22% की बढ़त के साथ 34,281.94 पर है। इस समय एनएसई निफ्टी 27.00 अंकों या 0.27% की मजबूती के साथ 10,118.65 पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,162.20 और नीचे की ओर 10,072.65 तक गया था।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयरों में बढ़त है, जबकि 17 शेयरों में गिरावट है। इस समय बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 5.14% और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 4.51% की तेजी दिख रही है। दूसरी ओर इन्फोसिस (Infosys) में 1.77% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 जून 2020)