गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही गिरावट

बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी का रुख रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 27,940.47 के मुकाबले गुरुवार को 405.89 अंकों या 1.45% की गिरावट के साथ 27,534.58 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 27,447.08 तक लुढ़क गया था।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) बुधवार के बंद स्तर 11,141.56 की तुलना में गुरुवार को 221.97 अंकों या 1.99% के नुकसान के साथ 10,919.59 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह कल के कारोबार में 10,875.02 तक फिसल गया था।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार को 59.77 अंकों या 1.76% की गिरावट के साथ 3,339.19 पर रहा। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2020)