बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 202 अंक फिसल कर 48 हजार के नीचे हुआ बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 48,080.67 के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 47,863.81 पर खुला। हालाँकि दोपहर से पहले ही यह हरे निशान में आ गया और जल्दी ही ऊपर की ओर 48,265.39 तक गया। दोपहर बाद इसमें फिर से कमजोरी का रुख दिखा और आखिरी घंटे में यह फिसल कर नीचे की ओर 47,669.55 तक चला गया। आज के कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 202.22 अंकों या 0.42% की गिरावट के साथ 47,878.45 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के केवल आठ शेयरों में मजबूती, जबकि 22 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 14,406.15 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 64.80 अंकों या 0.45% की गिरावट के साथ 14,341.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 18 शेयरों में बढ़त, जबकि 32 शेयरों में गिरावट रही। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2021)