पहली बार 17,500 के ऊपर बंद हुआ एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50)

बुधवार को भारतीय बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक नये सर्वकालिक शिखरों पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 58,247.09 के मुकाबले आज बुधवार की सुबह बढ़ोतरी के साथ 58,354.11 पर खुला। आज पूरे दिन भारतीय बाजार में तेजी बनी रही और दिन बीतने के साथ इसकी मजबूती बढ़ती गयी। दोपहर बाद सेंसेक्स ऊपर की ओर 58,777.06 तक उछल गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक शिखर है। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 476.11 अंकों या 0.82% की तेजी के साथ 58,723.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 20 शेयरों में मजबूती, जबकि 10 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी (NTPC) में 7.16%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 4.53% और टाइटन (Titan) में 3.09% की बढ़ोतरी देखी गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,380.00 के मुकाबले बुधवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) ऊपर की ओर 17,532.70 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आज के कारोबार के अंत में यह 139.45 अंकों या 0.80% की तेजी के साथ 17,519.45 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का नया उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2021)