बाजार की छह दिनों की तेजी पर लगा विराम, निफ्टी 88 और सेंसेक्स 306 अंक गिर कर बंद

अमेरिकी बाजारों में 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगता दिखा। डाओ जोंस पर 500 अंकों के रेंज में कारोबर देखने को मिला।

 डाओ जोंस 140 अंक फिसलकर बंद हुआ। IT में बिकवाली से दबाव बना। नैस्डैक में 1.9% की गिरावट देखी गई। एसजीएक्स (SGX) की भी कमजोर शुरुआत हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजार की भी कमजोर शुरुआत हुई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की कमजोर शुरुआत हुई और बाजार में उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया। कारोबार के आखिरी घंटे में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखी गई। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 55,537 का निचला स्तर जबकि 56,018 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,564 का निचला स्तर जबकि 16,706 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 36,464 का निचला स्तर जबकि 37,011 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.55% या 306 अंक गिर कर 55766 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.53% या 88 अंक गिर कर 16631 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.03% या 12 अंक गिर कर 36,726 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में निचले स्तर से 220 अंक की रिकवरी देखी गई। वहीं निफ्टी निचले स्तर से 70 अंक संभला। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से 262 अंकों की रिकवरी देखी गई। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज रहा जिसमें कमजोर नतीजों के कारण 3.30% तक की गिरावट देखी गई। कच्चे तेल में गिरावट का असर ओएनजीसी (ONGC) में 2% की कमजोरी देखी गई। कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा अनुमान से कम आने पर शेयर पर दबाव देखा गया और शेयर 1.73% तक गिर कर बंद हुआ। वहीं आयशर मोटर्स में करीब 1.93% की गिरावट देखी गई। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील रहा जिसमें नतीजों से पहले 2.63% की तेजी देखी गई। इंडसइंड बैंक में 2.08%, कोल इंडिया 1.93% अपोलो हॉस्पिटल में 1.57% तक की तेजी देखी गई। छोटे मझोले शेयरों में गिरावट देखी गई। जोमैटो में लॉक इन पीरियड खत्म होने का असर देखा गया और शेयर अब तक के निचले स्तर पर पहुंच गया। शेयर 11.28% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। आज जोमैटो के शेयर में करीब 70 लाख शेयरों के ब्लॉक डील भी देखने को मिला। इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज 5.82%, पोली मेडिक्योर 5.55% और सीजी पावर 4.97% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके अलावा कुछ शेयरों में आज बड़े स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। इसमें नवीन फ्लोरीन 11.10%, टीसीआई एक्सप्रेस 4.81%, पीसीबीएल (PCBL) 4.74% और एसआरएफ SRF) 4.06% तक की तेजी के साथ बंद हुए। ऑटो शेयरों में आज गिरावट का दौर देखा गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 3.83%, मारुति सुजुकी 2.37%, आयशर मोटर्स 1.93% और टीवीएस मोटर्स 1.67% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। फार्मा शेयरों की सेहत आज खराब रही। लॉरस लैब 2.37%, ग्लैंड फार्मा 2.31%, इप्का लैब 2.14% और एल्केम लैब 2.04% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल शेयरों की चमक तेज रही। जेएसपीएल (JSPL) 2.66%, टाटा स्टील 2.63%, जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड 1.67% और हिंडाल्को 1.52% तक चढ़ कर बंद हुए। वहीं आज के कारोबार में आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। एम्फैसिस 2.02%, कोफोर्ज 1.69%, एचसीएल टेक 1.13% और विप्रो 0.96% तक चढ़ कर बंद हुए।

(शेयर मंथन 25 जुलाई, 2022)