कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर, एशियाई बाजारों में कमजोरी

अमेरिकी बाजार में कमजोरी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का बुधवार को एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

शुरुआती कारोबार में लगभग सभी एशियाई बाजार सूचकांक दबाव में हैं। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 7.10% की जबरदस्त गिरावट के साथ 65.47 डॉलर प्रति पर बंद हुए, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने की आशंका है।
भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 26.35 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 21,784.17 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 93.58 अंक या 0.36% की कमजोरी के साथ 21,784.17 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.17% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.44% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.32% की गिरावट है, केवल ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.11% की हल्की बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)