पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Pujab & Sind Bank) ने एमसीएलआर में बदलाव कर दिया है।
बैंक ने रात भर के लिए 9.30%, एक महीने के लिए 9.35% और तीन महीनों के लिए 9.40% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.50%, एक साल की अवधि के लिए 9.55%, तीन साल की अवधि के लिए 9.65% और पाँच साल के लिए 9.75% होगी। इसके अलावा बैंक की मौजूदा 9.75% आधार दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैंक की ये नयी दरें 5 अक्तूबर से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर बुधवार के 52.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 52.70 रुपये पर खुला। 53.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ने के बाद करीब 3.00 बजे यह 0.10 रुपये या 0.19% की मामूली कमजोरी के साथ 52.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्तूबर 2016)