द न्यू इंडिया एश्योरेंस (The New India Assurance) ने कमाया 617 करोड़ रुपये का मुनाफा

द न्यू इंडिया एश्योरेंस (The New India Assurance) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 617.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 23.69 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। साल दर साल आधार पर कंपनी की तीसरी तिमाही की आमदनी भी 4,729.18 करोड़ रुपये से 24.77% की बढ़ोतरी के साथ 5,900.68 करोड़ रुपये रही। उधर शुक्रवार को बीएसई में द न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर 16.90 रुपये या 2.53% की कमजोरी के साथ 650.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 749.00 रुपये तक चढ़ा और 534.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)