टाटा स्टील (Tata Steel) ने विद्युत उत्पादक कंपनी भुवनेश्वर पावर में 74% हिस्सेदारी खरीदी है।
टाटा स्टील ने यह खरीदारी सौदा 255 करोड़ रुपये में जेएल पावर वेंचर के साथ किया है, जिसके पूरा होने में करीब 2 महीने का समय लगेगा। उधर कंपनी के शेयर का रुख ऊपर की ओर है। बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 669.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 664.00 रुपये पर खुला, मगर यह अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका। करीब 12.10 बजे टाटा स्टील का शेयर 6.80 रुपये या 1.02% की गिरावट के साथ 662.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)