बाजार में कमजोरी के बीच टीटीके हेल्थकेयर (TTK Healthcare) के शेयर ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।
शुक्रवार को कंपनी ने अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किये थे, जिनका असर आज इसके शेयर पर दिख रहा है। साल दर साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 243% की वृदधि के साथ 12.24 करोड़ रुपये और आमदनी 19% अधिक 140 करोड़ रुपये रही। बीएसई में टीटीके हेल्थकेयर का शेयर 944.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 921.00 रुपये पर खुला और 1,096.65 रुपये के सर्वाधिक भाव तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे टीटीके हेल्थकेयर के शेयरों में 130.45 रुपये या 13.81% की तेजी के साथ 1,075.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2018)