अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर आज अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर (143.80 रुपये) छू कर नीचे गिर गया।
अशोक लेलैंड के शेयर में कमजोरी फरवरी के वाहन बिक्री नतीजों की घोषणा के बाद देखी गयी, जबकि इसकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की फरवरी बिक्री में सालाना आधार पर 29% की वृद्धि दर्ज की गयी। फरवरी 2017 में कुल 14,067 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में कंपनी ने कुल 18,181 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के मध्य तथा भारी वाणिज्यिक वाहन 63% और हल्के वाणिज्यिक वाहन 21% अधिक बिके।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 141.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 142.80 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे यह 0.40 रुपये या 0.28% की हल्की कमजोरी के साथ 141.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)