फेडरल बैंक (Federal Bank) ने 15,62,462 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
बैंक ने 02 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2010 के तहत आवंटित किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को फेडरल बैंक का शेयर 93.65 रुपये का निचला स्तर छू कर 0.20 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 94.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 127.75 रुपये और निचला भाव 82.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)