सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 800 मेगावाट की पहली इकाई शुरू कर दी।
इसके साथ ही एनटीपीसी की कुल क्षमता 46,100 मेगावाट और एनटीपीसी ग्रुप की क्षमता 52,991 मेगावाट हो गयी है।
उधर बीएसई में 170.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 168.00 रुपये पर खुलने के बाद एनटीपीसी का शेयर 167.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 0.21% की कमजोरी के साथ 170.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)