डीएचएफएल (DHFL) ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
कंपनी यह पूँजी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके प्राप्त करेगी। कंपनी का इश्यू 11 अप्रैल को खुल कर उसी दिन बंद हो जायेगा।
डीएचएफएल देश में मध्य और निम्न आय श्रेणी समूहों को आवासीय ऋण प्रदान करती है। इसके अलावा कंपनी संपत्ति पर ऋण, व्यापार ऋण, संयंत्र और मशीनरी ऋण तथा मेडिकल उपकरण ऋण भी देती है।
उधर बीएसई में डीएचएफएल का शेयर शुक्रवार को बिल्कुल सपाट 540.05 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 677.85 रुपये और निचला स्तर 381.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)