एनआईआईटी (NIIT) की शेयर आवंटन समिति ने लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार को प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एनआईआईटी (NIIT) की शेयर आवंटन समिति की बैठक हुई।

बैठक में शेयर आवंटन समिति ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2005 के तहत 2 रुपये प्रति के 6,666 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
बीएसई में एनआईआईटी का शेयर शुक्रवार को 1.35 रुपये या 1.21% की मजबूती के साथ 112.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 119.00 रुपये और निचला स्तर 73.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)