एचडीएफसी (HDFC) के शेयर भाव में आज 0.5% से अधिक बढ़त हुई है।
खबर है कि कंपनी के 11 लाख शेयरों में एक ब्लॉक डील में लेन-देन हुई, जिसका सकारात्मक असर इसके भाव पर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,829.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,830.05 रुपये पर खुल कर 1,846.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 1 बजे के आस-पास एचडीएफसी के शेयरों में 10.45 रुपये या 0.57% की बढ़त के साथ 1,840.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)