धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 35 आधार अंकों तक की कटौती कर दी है।
बैंक की एमसीएलआर ओवर्नाइट के लिए 8.95% के मुकाबले 8.60%, 1 महीने तक के लिए 8.90% से घट कर 8.60%, 3 महीनों के लिए 8.95% की तुलना में 8.60%, 6 महीनों के लिए 9.60% के मुकाबले 9.25% और 1 साल के लिए 9.75% से घट कर 9.70% होगी। नयी दरें 07 जून से 06 जुलाई तक के लिए है।
बीएसई में धनलक्ष्मी बैंक का शेयर 18.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 19.15 रुपये पर खुल कर 19.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 19.15 रुपये के भाव पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)