रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कंपनी ने आज कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 11,41,071 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,114.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,113.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,121.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि 1,107.70 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में कंपनी का शेयर 3.70 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 1,110.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)