वित्तीय सेवा प्रदाता रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
कंपनी ने 10 करोड़ रुपये के ओवरसब्सक्रिप्शन बनाये रखने के विकल्प के साथ 10 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्नतीय डिबेंचर जारी किये। 27 जुलाई 2022 को समाप्ति तिथि (Maturity Date) वाले इन डिबेंचरों पर बाजार संबंधी कूपन दर के अनुसार ब्याज दिया जायेगा।
दूसरी ओर शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल के शेयर में जोरदार मजबूती आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर कल 27.95 रुपये या 7.09% की बढ़ोतरी के साथ 421.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 797.04 रुपये और निचला स्तर 334.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)